Class 11 Biology Chapter 21 Neural Control and Coordination (तन्त्रिकीय नियन्त्रण एवं समन्वय)
Class 11 Biology Chapter 21 Neural Control and Coordination (तन्त्रिकीय नियन्त्रण एवं समन्वय) प्रश्न 1. निम्नलिखित संरचनाओं का संक्षेप में वर्णन कीजिए– (अ) मस्तिष्क (ब) नेत्र (स) कर्ण। उत्तर- (अ) मस्तिष्क की संरचना:- मनुष्य में मस्तिष्क कपाल या क्रेनियम (cranium) के भीतर सुरक्षित रहता है। मस्तिष्क तीन आवरणों से ढका रहती है जिन्हें मस्तिष्कावरण (meninges) कहते हैं। ये मस्तिष्कावरण हैं- 1. दृढतानिका (Duramater) – श्वेत तन्तुमय ऊतक की बनी होती है। 2. जालतानिका (Arachnoid mater) – यह मध्य की पर्त है। 3. मृदुतानिका (Piamater) – यह सबसे भीतरी आवरण है, जो मस्तिष्क के सम्पर्क में रहती है। इस पर्त में रुधिर वाहिनियों का जाल बिछा रहता है। इन झिल्लियों के बीच एक तरल भरा रहता है जिसे सेरेब्रोस्पाइनल तरल (cerebrospinal fluid) कहते हैं। यह द्रव पोषण, श्वसन तथा उत्सर्जन में सहायक है। यह बाहरी आघातों से कोमल मस्तिष्क की सुरक्षा भी करता है। मस्तिष्क को तीन भागों में बाँटा जा सकता है- अग्रमस्तिष्क (Fore brain) मध्य-मस्तिष्क (Mid brain) पश्चमस्तिष्क (H...